शाहपुर। नगर में रिजर्वेशन की सुविधा प्रारंभ हो चुकी है शाहपुर में सोमवार से पोस्टआफिस ऑफिस के माध्यम से रिजर्वेशन  प्रारंभ हो चुका है नगर के सुबोध बाकोडिया द्वारा पहला रिजर्वेशन शाहपुर से तिरुपति के लिए कराया गया। ज्ञात हो कि  लॉकडाउन के दौरान  पिछले कई दिनों से नगर के लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी अब शाहपुर से ही देश के किसी भी कोने के लिए रिजर्वेशन कराया जा सकता है नगर के सुबोध बाकोडिया ने बताया कि रिजर्वेशन के लिए यात्रियों को बैतूल इटारसी घोड़ाडोंगरी जाना पड़ता था पिछले वर्षों में रिजर्वेशन की सुविधा स्थानीय पोस्ट ऑफिस से प्रारंभ हो चुकी थी लॉकडाउन के दौरान यह सुविधा बंद थी अब पुनः पोस्ट ऑफिस से रिजर्वेशन प्रारंभ हो चुका है। जिससे नगर के लोगों को सुविधाएं मिलने लगेंगी वही रिजर्वेशन के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *