बैतूल। एकलव्य लोक कला समिति के तत्वाधान में सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास बैतूल में धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके साहस और वीरता को याद किया गया। इस दौरान समिति के महेश इंगले ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए जो कार्य किया है, वह हमारे लिए सदैव प्रेरणाश्रोत है। इस अवसर पर समिति के जितेश कवडे, आशीष खातरकर, राहुल चौरसिया, नैवेद्य पिपरदे, मयूर सोनटक्के, मेघा सिंह राजपूत, प्रतीक्षा उइके, दर्श आदि उपस्थित रहे।
बिरसा मुंडा के साहस और वीरता को किया याद
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours