सारनी। उप चुनाव मध्यप्रदेश गुजरात कर्नाटक एवं बिहार के चुनाव पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के  कार्यकर्ताओं ने सारणी मंडल के शोभापुर सेक्टर में जिला मंत्री रंजीत सिंह के नेतृत्व में आतिशबाजी कर एक दूसरों को मिष्ठान खिलाएं। भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की जीत है भाजपा की रीति नीति की जीत है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा की सबका साथ सबका विकास  के उद्देश को चरितार्थ करने के लिए मध्य प्रदेश ही नहीं आंध्र प्रदेश और पूरे देश की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है। भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं शोभापुर सेक्टर प्रभारी प्रकाश शिवहरे ने कहा कि मध्य प्रदेश का उपचुनाव मैं हुई भाजपा की जीत से प्रदेश की दिशा और दशा मैं निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा। 14 महीने की अराजक सरकार तबादला उद्योग चलाने वाली सरकार का तबादला प्रदेश की जनता ने कर दिया है अब प्रदेश की शिवराज सरकार को स्पष्ट जनादेश है जिससे कि प्रदेश का विकास और तीव्र गति से होगा। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,भाजपा के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ डेहरिया, मंडल महामंत्री किशोर बरदे,समीर मसीद,जगदीश पवार, अजय साकरे, रविंद्र पांसे, श्याम बिहारे, बॉबी हैदर, राजू आहूजा,शंकर मंडल, शेख शकील, रामफल साहू,बापू कडवे, कैलाश दरवाई,मदन चौधरी, योगेश बर्डे, संदीप झपाटे, शिबू सिंह, राजकुमार नागले, प्रकाश डेहरिया, संजीत चौधरी, राहुल बर्डे, प्रवीण सोनी,एवं अन्य कार्यकर्ता गण शामिल थे सभी ने भारतीय जनता पार्टी  की जीत पर बधाई प्रेषित की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *