सारनी। नए श्रम कानून के लाभ को जन जन तक पहुंचाने हेतु भाजपा ग्रामीण मंडल सारणी नए श्रम कानून से भारत में असंगठित मजदूरों की जानकारी कामगारो को दी। आज दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित श्रम कानून के लाभ को जन जन तक पहुंचाने हेतु हाट बाजार मे पम्पलेट बाटकर लोगों श्रम कानून की जानकारी दी। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने बताया कि जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के मार्गदर्शन में श्रम कानून  की जानकारी  साप्ताहिक बाजार में  आए हुए मजदूरों को  इसकी जानकारी देते हुए  असंगठित मजदूरों की तकदीर बदलेगी मोदी जी ने 50 करोड से अधिक संगठित एवं असंगठित क्षेत्र मे सौगात देकर ऐतेहासिक कार्य किये। कार्यक्रम मे सारनी ग्रामिण मड़ल अध्यक्ष मोहन मोरे, मंडल महामंत्री फुलचंद यादव, राकेश वर्मा कोषाध्यक्ष, दीपक पटेल उपाध्यक्ष, युवा नेता सुभाष यादव, शुकनंदन विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, शिवराज यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *