सारनी। 8 नंबर रविवार को पावर इंजीनियर एंड एंप्लाइज एसोसिएशन की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश विद्युत निजी करण विरोधी संयुक्त मोर्चा की बैठक भोपाल में आयोजित हुई जिसमें विद्युत क्षेत्र के समस्त विद्युत संगठनों ने बैठक कर विद्युत क्षेत्र में सरकार द्वारा निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में एकमत होकर आंदोलन की रूपरेखा बनाई साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों का कंपनियों में संविलियन एवं विद्युत कंपनियों में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को शामिल कर तीन सूत्रीय मांग पर मोर्चे की सहमति बनी बैठक में निर्णय लिया गया पावर इंजीनियर एंड एंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह गुर्जर एवम प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम ने जानकारी देते हुए बताया की अगर सरकार विद्युत क्षेत्र के निजी करण का प्रस्ताव वापस नहीं लेती है तो समस्त विद्युत क्षेत्र में काम बंद कर हड़ताल भी करना पड़े तो सभी विद्युत संगठन तैयार हैं बैठक में प्रदेश के सभी विद्युत संगठन अभियंता संघ , पावर इंजीनियर एंड एंप्लाइज एसोसिएशन पी ई ई डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन बिजली कर्मचारी महासंघ फेडरेशन इंटक आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ,तकनीकी कर्मचारी संघ, जनता यूनियन, विद्युत कर्मचारी पंचायत, संविदा , आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मचारी संगठन एवं अन्य सभी संगठन उपस्थित हुए एवं ध्वनि मत से विद्युत क्षेत्र का निजीकरण का विरोध किया शीघ्र ही मोर्चा की बैठक कर आगे की रणनीति तय कर आंदोलन की भूमिका बनाई जाएगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *