इंडिया फ्लैग क्रिकेट एकेडमी ने पी एस क्रिकेट क्लब को 135 रन से हराया

Estimated read time 1 min read

सारनी। सारणी के रामख्यानी स्टेडियम में आज इंडिया फ्लैग क्रिकेट एकेडमी और  पीएस  क्रिकेट  क्लब के बीच वनडे मैच 35-35 ओवरों का मैच खेला गया। टॉस जीतकर पीएस क्रिकेट ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया इंडिया फ्लैग क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवरों में 2 विकेट खोकर 228 रन बनाए। ऋषभ शर्मा 58 बॉल खेल के 100 रन बनाए, काव्यांश भालेकर 98 बॉल खेलकर 53 रन बनाए, मनीष ने 2 ओवरों में 22 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएस क्रिकेट टीम 15.5 ओवर में 93 रन 10 विकेट खोकर ऑल आउट हो गई । इंडिया फ्लैग क्रिकेट एकेडमी ने इस मैच को आसानी से जीत लिया पार्थ शर्मा ने  3.5 ओवरों में  39 देकर पांच विकेट लिए। आज के मुख्य अतिथि ,जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, भीम बहादुर थापा मनोज कावड़े मिश्रा जी सुनील चौधरी किशोर रावत प्रदीप पंडाग्रे, संदीप शर्मा कोच मुकेश भालेकर शामिल रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours