शाहपुर। सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण में बैतूल पधारे मंत्री रामखेलावन पटेल का शाहपुर के कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा स्थानीय विश्राम गृह शाहपुर में स्वागत किया गया। जिसमें मंत्री रामखेलावन पटेल से कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा समाज के भवन निर्माण की मांग की गई इसमें मंत्री जी द्वारा बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नया प्रस्ताव लाया जा रहा है जिसमें कोई भी समाज का व्यक्ति अपने समाज के भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि लीज पर ले सके। उसके पश्चात समाज के लोगों द्वारा शाहपुर में पुनः आगमन का न्योता दिया गया जिसमें उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि वह वापस शाहपुर फिर आएंगे और सामाजिक लोगों के बीच में समय व्यतीत करेंगे। समाज के प्रमुख लोगों में अमित महतो उपसरपंच शाहपुर, कुलदीप चौधरी भाजपा मंडल महामंत्री, शाहपुर राधेलाल घनकारे, सुशील मेहतो, अनूप चौधरी, अभय चौधरी, नवील वर्मा, गुलाब, अर्जुन चौरे, संजय जगताप शाहपुर अशोक मलैया,उत्तम वर्मा, नितिन मेहतो, सीताराम पटेल , बलवान वर्मा , राजेश वर्मा संतोष वर्मा उपसरपंच सिलपटी झनक चौरे, प्रशांत मेहतो, संदीप पाटनकर, उपस्थित रहे।