बैतूल। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री,वरिष्ठ भाजपा नेता केषुभाई पटेल, भाजपा प्रषिक्षण विभाग के प्रदेष संयोजक अरविंद कोठेकर के दुखन निधन पर जिले के पार्टी नेताओ ने गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रृद्वांजलि अर्पित की है। प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि केषु भाई पटेल गुजरात के दिग्गज नेता रहे। उन्होने भाजपा और राष्ट्रवाद के लिए जीवन भर काम किया है। पार्टी नेताओ ने प्रषिक्षण विभाग के प्रदेष संयोजक अरविंद कोठेकर के निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी की बडी क्षति बताया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे श्री कोठेकर ने भाजपा मे संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उल्लेखनीय है कि नागपुर के रहने वाले अरविंद कोठेकर ने प्रचारक जीवन की शुरूआत बैतूल से की थी।