रानीपुर। विजयदशमी के पावन पर्व पर सोमवार को नगर में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों ने मां दुर्गा की प्रतिमा गाजे बाजे के साथ आम डाना नदी पर प्रतिमा का विसर्जन किया। सोमवार सुबह से ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए व्यवस्था बनाई थी जिसके चलते एक-एक कर मूर्तियों का विसर्जन किया जाता रहा। किसी भी समिति के लोगों को पानी में उतरने की इजाजत नहीं दी गई थी वही विसर्जन करने के लिए प्रशासन ने कहार समाज के 4 लोगों की एक टीम तैयार करके नदी पर तैनात की गई ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो सके। माता रानी के जयकारों के साथ रानीपुर सहित आसपास के गांवों में चल समारोह ढोल नगाड़ों की धुनके साथ निकला जो मुख्य मार्गो से होकर गुजरा जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया गया। वहीं थाना प्रभारी रमेश पिपलोदिया द्वारा मोबाइल टीम का गठन किया गया जो दिन भर एक दूसरे गांव के संपर्क में मोबाइल टीम आमडाना कुही हीरा वाड़ी महाकार मायावार्न पांडरा चोरपांडरा ख़म।लपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांव पर नजर बनाए हुए रखी हुई थी मोबाइल टीम में मुख्य रूप से एसआई बीएल बोरासी अवधेश तिवारी कोमल प्रसाद खेड़ले रवि पटेल इंदल पवार संदीप यादव विनीत चौधरी सकून वडिवा ललिता इवने नरेंद्र राजपूत संदीप इवने मौजूद थे।