बैतूल। महक लायंस क्लब बैतूल की मंजुला पाठक द्वारा जन शिक्षा केंद्र एमएलबी एमएलबी बैतूल की शालाओं में रेडियो का वितरण किया। वर्तमान परिदृश्य में विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण स्कूल विगत 8 माह से बंद होने के कारण अध्ययन कार्य थम सा गया। ऐसे में शासन के आदेश अनुसार डीजी लैप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। जिन छात्रों के पालकों के पास एंड्रॉयड मोबाइल उपलब्ध है उन्हें कक्षावार बने ग्रुप में जोड़ना, वहीं जिन छात्रों के पालकों के पास कीपैड एवं रेडियो टेलीविजन उपलब्ध है उनके लिए रेडियो प्रसारण एवं टीवी प्रसारण के माध्यम से अध्यापन को गति देना। लेकिन इस परिस्थिति में केवल 60 प्रतिशत ही बच्चे अध्यापन कर पा रहे थे। ऐसे में ग्रामीण आदिवासी अंचल की शालाए राज्य शिक्षा केंद्र के माध्यम से तैयार की गई। शिक्षण सामग्री जो कि आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित की जा रही है, छात्रों तक पहुंचाने में मेहक लायंस क्लब बैतूल की मंजुला पाठक के द्वारा महती भूमिका निभाई जा रही है। महक लायंस क्लब के माध्यम से कोरोना काल में छात्रों को शिक्षा से सतत जोड़े रखने के प्रयास के तहत विगत 3 माह से रेडियो वितरण का कार्य संपादित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस टीम द्वारा विगत दिनों विकासखंड बैतूल के आखिरी छोर पर स्थित प्राथमिक शाला भोपाली के छात्रों को रेडियो प्रदान कर ग्रामीण अंचल के छात्रों को शिक्षा से सतत जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जन शिक्षा केंद्र एमएलबी के अंतर्गत प्राथमिक शाला कढ़ाई के छात्रों को रेडियो का वितरण कार्य संपादित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना समन्वयक सुनील कुमार बघेल एवं बैतूल के लायंस क्लब के भूतपूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परमजीत सिंह बग्गा, अध्यक्ष सपना सोनी, उपाध्यक्ष कंचन आहूजा, दीपा जसूजा, दीप्ति दुबे, बिंदु पवार, उमा पवार, कोमल लुधियानी, न्यू अध्यक्ष सागर जसूजा, ग्राम पंचायत कढ़ाई सरपंच हंसराज धुर्वे, साथ ही शिक्षा विभाग से बीआरसी एसआर झरबड़े, लेखापाल भीमराव गायकवाड, बीएसी बृजेश गढ़वाल, बीएसी श्रीमती अभिलाषा बाथरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जन शिक्षक नेमीचंद मालवीय, भीमराव धोटे का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन आरके स्वर्णकार एवं श्रीमती उषा पटेल द्वारा किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *