सारनी। कोयला खदान के पाथाखेड़ा क्षेत्रीय महाप्रबंधक पी के चौधरी, पाथाखेड़ा क्षेत्र के मार्गदर्शन में स्वच्छ्ता माह 2020 के अंतर्गत पाथाखेड़ा क्षेत्र के सी एस आर विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सलैया में स्वच्छता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को मास्क का वितरण किया गया एवं कोरोना से बचाव करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत के समस्त प्रतिनिधि उपस्थति थे।