• खबर का असर

घोड़ाडोंगरी। खेड़ापति माता मन्दिर की  जाने वाले मुख्य सड़क में कई वर्षों से बह रहा गटर के पानी से आखिरकार आमजनता को निजात मिल ही गया। घोड़ाडोंगरी खेड़ापति मन्दिर की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क जो प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनी हुई इस सड़क में घरो से निकलने वाला गटर का पानी जो पूरे मुख्य सड़क पर बहता था पिछले दिनों नवरात्र की शुरूआत होने पर राज एक्सप्रेस घोड़ाडोंगरी ने प्रमुखता से छापा था जिसमे खेड़ापति माता मंदिर की तरफ प्रतिदिन जल अर्पण करने जाने वाली महिलाओं को हो रही परेशानी राज एक्सप्रेस में छपी खबर के बाद वार्ड क्रमांक छः और सात के वार्ड वासियो ने इसकी शिकायत तहसीलदार और जनपद सीईओ को भी की थी।  और तहसीलदार और जनपद सीईओ ने मामले को संज्ञान लेते हुए ग्राम पँचायत और मकान मालिक को पानी के निस्तार के लिए पाइप डालने के आदेश दिए थे। ग्राम पंचायत ने बुधवार सुबह खोदी गई नाली की सफाई भी की थी और बुधवार देर शाम को पँचायत कर्मी और मकान मालिक ने खोदी गई सड़क मे पाइप डालकर सड़क का मरम्मत कर दिया जिससे सड़क में बह रहे पानी बन्द हो गया और खेड़ापति मातामन्दिर जाने वाली महिलाओं और श्रद्धालुओं को गटर के पानी से निजात मिल गया। इस सम्बंध में घोड़ाडोंगरी ग्राम पँचायत के उपसरपंच नितेश भुजवरे ने बताया कि कई वर्षों से इस सड़क में पानी बह रहा रहा जिससे गन्दगी फैल रही थी कई बार शिकायत करने के बाद भी ग्राम पंचायत इस तरफ ध्यान नही दे रही थी और पाइप डालने को लेकर पल्ला झाड़ लेते थे लेकिन  शिकायत के बाद अनान फनान में मकान मालिक और पँचायत ने सफाई कर पाइप डालने का काम किया जबकि अभी तक पाइप डालने का काम एक दूसरे पर डाल रहे थे  वार्ड वासियो ने राज एक्सप्रेस का आभार व्यक्त किया है |

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *