• जिस दुकान में रखे थे बर्तन वह दुकान भी कर दी सील

शाहपुर। कमलनाथ सरकार ने आदिवासी बाहुल्य इलाको में पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री बर्तन योजना शुरू की थी जिसका आशय आदिवासी बाहुल्य लोगो को सामाजिक कार्य के लिए बर्तन उपलब्ध हो सकें। राज्य शासन द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री मदद योजना से आदिवासी गांवों में सार्वजनिक कार्य के लिये बर्तन उपलब्ध नही हो रहे हैं। काँग्रेस भाजपा के सियासी विवाद को लेकर पूरे काम्प्लेक्स की दुकानों को सील कर दिया है जिस दुकान में आदिवासियों बाहुल्य ग्रामो को बांटने के बर्तन रखे थे उसे भी कर दिया सील। ऐसे में जनपद की पंचायतों के विभिन्न आदिवासी ग्रामों के  बर्तन नही  बाँटे  गये।
इस जनहितकारी योजना पर संबंधितों द्वारा  अमल नही किया जा रहा हैं । जिसके चलते लंबे इंतजार के बाद  बर्तन आने के बाद भी नही बाँट रहे हैं । नेता जनप्रतिनिधियों द्वारा आदिवासियों के ग्रामो को बर्तन दिये जाने को लेकर कोई दिलचस्पी नही ली जा रही है।

क्या है मामला

जनपद पंचायत में बीते महीने 8  सितंबर को मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत बर्तन वितरण कार्यक्रम एवं जनपद कॉॅम्प्लेक्स के लोकार्पण के कार्यक्रम के दौरान  सियासी घटना घटी। कार्यक्रम में  भाजपा सांसद दुर्गा दास एवं काँग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी  आमंत्रित थे ।काम्प्लेक्स लोकार्पण और उसके फोटो मीडिया में वायरल होने के बाद कांग्रेसी विधायक शाम को धरने पर बैठ गए।  विदित हो कि जनपद क्षेत्र की 40 पंचायतों के 132 ग्रामों में आदिवासी वर्ग के लोगों के सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बर्तन  बाँटने का कार्यक्रम था कार्यक्रम में दोनों दल के नेता जनप्रतिनिधि  उपस्थित थे।
इसके बाद काम्प्लेक्स के जिस स्थान का फीता कटा था, उसके सामने वाली दुकान के अंदर पर भाजपा मण्डल का स्वागत फ्लेक्स लगा था। यहां पर कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी को बुलाकर बैठाया तब किसी ने फोटो खींच ली और वायरल कर दी विधायक ने जब वहां भाजपा का फ्लेक्स लगा देखा तो वे उठकर बाहर आ गए। विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र मिश्रा ने इस बात को लेकर सांसद दुर्गा दास से आपत्ति जताई। इस पर नरेंद्र मिश्रा की जनपद उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर से तीखी बहस हो गई थी । इसी बीच यह फोटो किसी ने भाजपा के एक सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दी। इसके विरोध में जनपद परिसर में कांग्रेसियों ने पांच से साढ़े सात बजे तक धरना दिया। धरने में पर घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, बैतूल विधायक निलय डागा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा और स्थानीय कार्यकर्ता थे। विधायक भलावी जनपद सीईओ कंचन डाेंगरे की कार्यशैली के खिलाफ धरना देते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई एवं समस्त बिना बिकी काम्प्लेक्स की दुकान सील करने   पर अड़ गए जिससे  जिस दुकान में बर्तन रखे थे वह भी सील हो गई ।

इनका कहना है

ऐसी  ट्रायवल को हम बोल देते हैं वैसे शासन की योजना के बर्तन आदिवासियों ग्रामो को बाँटना चाहिए ।

एमएल त्यागी
सीईओ जिला पंचायत बैतूल

शासन द्वारा आदिवासियों के ग्रामो के लिये आये निःशुल्क सार्वजनिक बर्तन बाँटना चाहिये

संतोष सराठकर
मंडलम काँग्रेस शाहपुर

अधिकारियों को चाहिए कि पंचनामा बनाकर  दुकान खोलकर बर्तन निकाल कर  बाँटना चाहिये  फिर पुनः दुकान सील कर दो   ।

मनीष कुमरे
मंडल अध्यक्ष भाजपा शाहपुर

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *