
बैतूल। आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, ग्वालियर चंबल संभाग की डबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याषी इमरती देवी के समर्थन में धुंआधार प्रचार कर रहे है। सोमवार को डा.योगेष पंडाग्रे भाजपा प्रत्याषी इमरती देवी के साथ पिछोर मंडल के कई गांवो का दौरा कर मतदाताओ से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। डा.योगेष पंडाग्रे ने मतदाताओ से कमलनाथ द्वारा इमरती देवी के प्रति की अभद्र टिप्पणी को नारी जाति का अपमान बताया और 3 नवंबर को कांग्रेस से इस अभद्र टिप्पणी का बदला लेने को कहा। प्रचार के दौरान डा.योगेष पंडाग्रे ने कहा कि 15 महिने के कांग्रेस के शासन से इमरती देवी ने छुटकारा दिलाया है।