भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उइके जाएंगे ब्यावरा

Estimated read time 0 min read
  • राजगढ़ के ब्यावरा विधानसभा में सम्भालेंगे स्वाभिमान यात्रा की जिम्मेदारी

घोड़ाडोंगरी। मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा के उपचुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही सत्तारूढ़ पार्टी एवम विपक्षी पार्टी ने चुनाव प्रचार में कसावट लाना चालू कर दिए है।अब दोनों पार्टियों प्रदेश के पदाधिकारियों को एक एक विधानसभा पर जिम्मेदारी देकर चुनाव को अपने पक्ष में करने के प्रयास करना चालू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री और जिले के युवा आदिवासी नेता दीपक उइके को भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवम भाजयुमो के प्रदेशअध्यक्ष अभिलाष पांडे ने युवा स्वाभिमान यात्रा का प्रभारी का बनाया है। दीपक उइके इसी कड़ी में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के साथ पहले नेपानगर,फिर मान्धाता और ब्यावरा विधानसभा सीट पर इस यात्रा का दामोदार संभालेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours