रानीपुर। पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा थाना रानीपुर का रविवार को औचीक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना भवन में साफ सफाई का जायजा लिया गया थाने के अभिलेखों का निरीक्षण भी किया गया एवं वर्तमान में नवदुर्गा पर्व को लेकर भी थाना प्रभारी रमेश पिपलोदिया से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। विशेष रूप से ब्रिटिश कालीन थाना भवन को म्यूजियम के रूप में विकसित कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए इस मौके पर सारणी एसडीओपी अभय राम चौधरी उपस्थित थे। निरीक्षणके दौरान आम जनता से अधिक से अधिक जनसंवाद किए जाने पर जोर दिया महिला एवं नाबालिक के साथ होने वाले घटित अपराधों पर तुरंत कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए। लंबितअपराधों की समीक्षा भी की गई और समय सीमा में निराकरण कराए जाने के आदेश भी दिए गए।