• शैक्षणिक सत्र 2020-21 की सालाना परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित 9वीं, 11वीं और 12वीं में हिंदी व अंग्रेजी भाषा के विशिष्ट व सामान्य विषय नहीं हाेंगे। अब सिर्फ दाे ही विषय- हिंदी एवं अंग्रेजी हाेंगे। पुस्तकें भी अब इनकी अलग- अलग नहीं हाेंगी। ये पुस्तकें एनसीईआरटी की ही हाेंगी। मंडल ने अन्य विषयाें के साथ इन विषयाें की पुस्तकाें की सूची जारी कर दी है। अभी तक अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी विशिष्ट अंग्रेजी और सामान्य हिंदी विषय लेकर पढ़ाई करते थे।

हिंदी माध्यम के विद्यार्थी विशिष्ट हिंदी और सामान्य अंग्रेजी विषय लेकर पढ़ाई कर रहे थे। इधर, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के शैक्षणिक सत्र 2020-21 की सालाना परीक्षा के लिए मंडल ने शेड्यूल जारी कर दिया है। सामान्य शुल्क के साथ 26 अक्टूबर से 25 नवंबर तक www.mpbse.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *