सारनी। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह,सारनी में लगातार बढ़ रही चोरियां, SISF की असफलता एवं लगातर बढ़ते भ्रष्टाचार ,ठेका श्रमिकों की समस्याओं, सतपुड़ा जलाशय में बढ़ती चाइनीज़ झालर,सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की भूमि आवासीय कॉलोनी पर वर्षों से संचालित होने वाली शासकीय शराब दुकान हटाए जाने के संबन्ध में ध्यानाकर्षण करने
आम आदमी पार्टी बैतूल ने पत्र के माध्यम से एमडी के समक्ष 9 सूत्रीय गंभीर विषयों पर अपनी बात रखी है मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड सारणी में लगातार बढ़ती चोरीयों पर अंकुश न लगना जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहें हैं सुरक्षा विभाग,SISF,फर्मों के द्वारा लगाए गए सुरक्षा गार्ड इन सभी के होने के बावजूद चोरियां लगातार बढ़ रही हैं जिम्मेदार लोगों के द्वारा गेर जिम्मेदाराना रवैया प्लांट के ऐश डेम से लगे क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे कोयले की चूरी की सूचना देने पर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने वाले SISF के जिम्मेदार अधिकारी और उनके द्वारा ये कहना की ये हमारा कार्य नहीं होने की बात करना निश्चित तौर पर विगत वर्षों से ये घटनाएं लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं इसमें नियंत्रण न लगना मतलब अवैध गतिविधियों को बढ़ाने जैसे कदम हैं करोड़ों रुपए की प्लांट में चोरियां हुई हैं पिछले 10-15 वर्षों में ऐसा क्यों हो रहा हैं और कैसे हो रहा हैं ये एक सोचने वाला विषय हैं।
ठेका श्रमिकों से जुड़े विषयों उनके वेतन,ईपीएफ,सुरक्षा उपकरणों की लापरवाही कम्पनी के द्वारा कराए जा रहे उक्त कार्य स्थल पर जो ठेका फर्म के द्वारा कार्य किया जा रहा हैं उसमें कम्पनी के सम्बन्धित विभाग के अधिकारी द्वारा नियुक्त साइड इंचार्ज की जो भूमिका होती हैं उस जिम्मेदारी से उसका निर्वाहन न करना श्रम अधिकारी के द्वारा समय-समय पर ठेका मजदूरों से मीटिंग करके उनकी समस्याओं से अवगत न होना वर्तमान में ठेका लेकर कार्य करने वाली फर्मों के अंतर्गत समस्त मजदूरों से जुड़े विषयों पर उनके वेतन,उन्हें दिए जाने वाले सुरक्षा उपकरण,उनका ईपीएफ,फर्मों के द्वारा ठेका में लगाए जाने वाले वर्कमेन पॉलिसी की जांच की जाए जो भी वर्तमान में ठेका फर्मों के द्वारा कार्य किया जा रहा हैं और जिनके कार्य की अवधि समाप्ति की और हैं उनके द्वारा क्या आपके द्वारा जारी कार्यादेश के दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया गया हैं इसकी जांच करके ही उनका भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
सतपुड़ा जलाशय की वर्तमान स्थिति बेहद गंभीर हैं लगातार चाइनीज़ झालर डेम को अपनी चपेट में ले रही हैं जिससे गर्मी आने से पहले ही जलाशय में पानी की भारी कमी हो सकती हैं और इससे जलीय जीव जंतुओं पर भी भारी असर पड़ता नजर आ रहा हैं जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस बढ़ती झालर को डेम को अपनी चपेट में लेने से रोकने के क्या इंतजाम किया जा रहें हैं या सिर्फ ठेका निकालकर निजी हित को देखा जा रहा हैं उसकी भी जांच किया जाना अति आवश्यक हैं भविष्य में अगर नई इकाइयों का निर्माण होता हैं तो पानी की कमी से कहीं आने वाले प्लांट में रोक न लग जाए इससे पहले ही इस पर गंभीरता पूर्वक तत्काल डेम की सफाई को लेकर आपके मार्गदर्शन में उचित कार्यवाही आपके द्वारा सुनिश्चित किया जाए वर्तमान में जो भी कार्य प्लांट में किए जा रहे हैं ठेका फर्मो के द्वारा उनकी उपयोगिता के अनुसार ही उसकी निविदा प्रकाशित किया जाना सुनिश्चित किया जाए और गुणवत्ता हीन कार्य करने वाले फर्मों को जिनकी अगर शिकायतें लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई हैं उनके कार्यों की कार्यशैली को देखते हुए दिशा निर्देशों का पालन न करने वाली फर्मों को आगामी निविदाओं में भाग लेने से रोक लगानी सुनिश्चित किया जाए जिससे पावर प्लांट में योग्य एवम् गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने वाली फर्मों को मौका मिल सकें बार बार जिस फर्म के कार्यों की शिकायतें प्लांट में आ रही हैं उन्हें भविष्य में निविदाओं से वंचित किया जाए ।
पावर प्लांट के रेलवे ट्रेक पर सारनी से घोड़ाडोंगरी तक ट्रेक के मेंटेनेंस रखरखाव के कार्य में कई वर्षों से टेक्निकल कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को आज भी अनुभवहीनता के आधार पर ही उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं ज्यादातर मजदूर वर्ग को अकुशल श्रेणी और अर्द्धकुशल श्रेणी का भुगतान किया जा रहा हैं और उनके गेट पास भी ज्यादातर अकुशल,अर्द्धकुशल श्रेणी के बनाए गए हैं उन्हें उनकी उचित श्रेणी के आधार पर मानदेय एवम् व उनकी सुरक्षा को लेकर दिए जा रहे उपकरणों की जांच करवाई जानी भी सुनिश्चित किया जाए एवम् अन्य सभी ठेका श्रमिकों को दिया जाने वाला वेतन,ईपीएफ,सुरक्षा उपकरण की भी जांच किया जाना सुनिश्चित किया जाए पावर जनरेटिंग कंपनी के अंतर्गत आने वाले समस्त आवास जो सर्वे ऑफ हो चुके हैं,जो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,मंगल भवन,क्लब पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कई अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के आवासों के हालात बेहद गंभीर हैं मेंटनेंस के नाम पर खानापूर्ति की जाती हैं क्योंकि ज्यादातर आवास सर्वे ऑफ हो चुके हैं उनके आवासों तक आवागमन किए जाने वाली वार्डों की मुख्य मार्गो की हालात भी बेहद गंभीर हैं इनके जीर्णोद्धार के कार्य पर भी अपना ध्यानाकर्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाए एवम् आवास के मेंटनेंस के कार्यों में खर्च की गई राशि और कार्यों का भौतिक निरिक्षण करना सुनिश्चित किया जाए कि जो राशि मेंटनेंस में ठेका फर्मों को की गई हैं क्या उसके अनुसार आवासों में कार्य किया गया हैं। प्लांट के वेलफेयर विभाग द्वारा जो भी कार्य विगत 10 वर्षों में प्लांट के अधिकारी कर्मचारियों के मूलभुत सुविधाओं में खर्च किए गए हैं उन कार्यों पर खर्च की गई राशि किए गए कार्यों की एवम् उनमें लगाए गए बिलों कि भी उचित जांच किया जाना सुनिश्चित किया जाए ।पावर प्लांट में लगातार जिम्मेदारी से कुछ जिम्मेदार लोगों की लापरवाही और अपनी जिम्मेदारी से विमुख होने के कारण कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं जैसे कि सारणी मुख्य मार्ग पर जो चेक पोस्ट वर्षों से संचालित किया जा रहा था आपके विभाग द्वारा उस मार्ग पर पिछले कुछ वर्षों पूर्व ही एमपीआरडीसी के द्वारा बैतूल परासिया मार्ग का निर्माण कार्य किया गया हैं जिसमें एमपीआरडीसी के संभागीय होशंगाबाद प्रभारी प्रवीण निंजामे का कहना है कि नवनिर्मित इस मार्ग पर हमारे द्वारा किसी भी प्रकार से किसी संस्था को चेक पोस्ट लगाए जाने की कोई अनुमति नहीं दी गई हैं तो फिर इस मार्ग पर ये चेक पोस्ट पिछले 6 वर्षों से ऊपर किसकी अनुमति से संचालित किया जा रहा था और इस दौरान जो उस चेक पोस्ट पर खड़े भारी वाहनों से जो मौत हुई हैं वो किसकी लापरवाही से हुई हैं जिम्मेदार लोगों पर आपके द्वारा बिना अनुमति के चेक पोस्ट संचालित करने वालों पर उचित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाए।अभी कुछ माह पूर्व ही सतपुड़ा डैम में आईल बहने की खबर सुर्खियों में थी इस तरह से सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के कुछ अधिकारियों के द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने पर शासन प्रशासन को लाखों करोड़ों रुपए का नुकसान एवं सतपुड़ा डैम का पानी भी प्रदूषित हुआ हैं,जिसके चलते पशु-पक्षी जलीय जीव-जंतु का जीवन भी प्रभावित हुआ हैं इस तरह से जो गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया जा रहा हैं इन्हें ऐसी घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्यवाही किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए अतिआवश्यक हैं जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें।
आम आदमी पार्टी जिला बैतूल के पदाधिकारियों की और से जो 9 बिंदुओं पर जांच कर कार्यवाही की मांग हैं जो ज्ञापन के माध्यम से की गई हैं उसमें गंभीरता पूर्वक इन विषयों पर जांच की जाए और उसकी सूचना भी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को दी जाना सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौपते समय आम आदमी पार्टी ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजय सोनी, सपन कमला, जितेंद्र देशमुख, प्रीतम भूमरकर, शाहनवाज, विकास शिलू सहित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *