रानीपुर। तहसीलदार घोड़ाडोंगरी मोनिका विश्वकर्मी द्वारा अग्नि पीड़ित राजू पिता फुदूलाल साहू निवासी रानीपुर के आवासी मकान एवं दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के वजह से किराना दुकान एवं मकान के घरेलू उपयोग सामान टीवी फ्रिज कूलर आदि पूर्णतः नष्ट हो गए।तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो द्वारा पीड़ित परिवार को शासन के दिशा निर्देश अनुसार हर संभव मदद कराए जाने का आश्वासन भी दिया गया। थाना रानीपुर स्टाफ द्वारा भी आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है ।
अग्नि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची तहसीलदार
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours