• माधव गौशाला, बोरी वाले बाबा की सिद्धकुटी में हो रहा है आयोजन

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के रानीपुर में पिछले कई दिनों से भक्ति की बयार बह रही है। ग्राम रानीपुर में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बने माधव गौशाला में पुरषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री रामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन चल रहा है जो निरतंर एक महीने तक चलेगा 18 सितम्बर से प्रारंभ हुए इस महायज्ञ का समापन 16 अक्टूम्बर को है
इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि एक तरफ जहाँ धार्मिक आयोजनों में भारी भीड़ एकत्रित हो जाती है
लेकिन वही रानीपुर में आयोजन कर्ताओ की व्यवस्था के कारण सोसल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हुए महायज्ञ में शामिल होने के वाले सभी जोड़ो के लिए अलग अलग दिन सभी तय कर दिए गए है जो तय तारीख को ही इस महायज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शामिल हो रहे है जिससे इस आयोजन में भारी भीड़ एकत्रित नही हो रही है
आयोजन के सम्बंध में इस आयोजन के प्रमुख श्री वीरेंद्र बिलगिया बताते है कि इस आयोजन में लगभग डेढ़ सो जोड़े शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे इस आयोजन की खास बात ये है कि बैतूल जिले में ये पहला श्री रामचरित मानस महायज्ञ है इस आयोजन के यज्ञाआचार्य पंडित श्री हरीश शुक्ल श्रीधाम अयोध्या वाले है
श्री बिलगिया ने सभी श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ में शामिल होने की अपील की है।
इस महायज्ञ के आयोजन में श्री मोनू महाराज घोड़ाडोंगरी, श्री बिंदु महाराज घोड़ाडोंगरी, श्री प्रतीक राठौर,श्री देवेंद्र मालवीय,श्री उमेश पेठे,श्री रितेश मालवीय,श्री राजेश अग्रवाल,श्री महेश अग्रवाल,श्री ओम मालवीय,ब्रज मालवीय,सहित अन्य श्रद्धालु निरन्तर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए है ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *