मंदसौर। मध्य प्रदेश उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ताबड़तोड़ प्रचार में जुट गए हैं। रैलियों में जहां वे विपक्षियों पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं लोगों से झुककर वोट भी मांग रहे हैं। वहीं शुक्रवार को मंदसौर की रैली में शिवराज ने लोगों को उस समय हैरान कर दिया जब वह घुटने के बल बैठकर लोगों को धन्यवाद कहने लगे। उन्होंने इस दौरान कहा कि चुनाव के समय लोग कहते थे कि मंदसौर और नीमच में सूपड़ा साफ हो जाएगा, तब आपने ऐसा साथ दिया कि मैं कभी नहीं भूलूंगा और इसके लिए मैं आपका कृतज्ञ हूं।
मंच पर घुटनों के बल बैठ गए शिवराज, जनता से कहा- सिर्फ आपकी वजह से हूं यहां
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours