शाहपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत शाहपुर ब्लाक की धपाडा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 पर स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। महिला बाल विकास सुपरवाइजर लीना पवार ने बताया की आज आंगनवाड़ी केंद्र धपाडा में शुन्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चो का बजन करके स्वास्थ्य परीक्षण किया, साथ ही गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म की तैयारी सहित अपनी देखभाल करने की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओ को कहा की गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना बहुत ही जरूरी है। भोजन में प्रोटीन युक्त फल, सब्जियां और दाल, दूध का अत्यधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। जिससे वह स्वयं एवं उनके पेट में पल रहा बच्चा दोनों ही कुपोषण का शिकार होने से बचेंगे। कोविड 19 से बचाव के लिए मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला बाल विकास सुपरवाइजर लीना पवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सुभद्रा सूर्यवंशी, एएनएम सविता मर्सकोले, एमपीडब्लू रमेश श्रीवास, आशा कार्यकर्त्ता सुशीला तेम्रवाल सहित गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।