सारनी। महाविद्यालय के विद्यार्थी अब अपना अध्ययन दूरदर्शन के माध्यम से पूर्ण कर सकेंगे। जानकारी देते हुए शासकीय महाविद्यालय सारनी के प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा द्वारा बताया कि आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार स्नातक स्तर कि कक्षाओं हेतु 12 अक्टूबर से दूरदर्शन के माध्यम से वीडियो व्याख्यान का प्रसारण किया जायेगा। जिससे कि अब विद्यार्थी, जिनके पास टी.वी. सेट एवं मोबाइल की उपलब्धता नही है, वह अध्ययन से वंचित नही रहेगे। विद्यार्थी ग्राम पंचायतो में उपलब्ध संसाधनो टी.वी. सेट के माध्यम से ग्राम पंचायत हाल, सामुदायिक भवन में, विद्यार्थी कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में शारीरिक दूरी का पालन कर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रेषित समय सारणी के अनुसार वीडियो व्याख्यान द्वारा लाभान्वित हो सकेगें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *