
सारनी। मध्य प्रदेश के जनरेटिग कंपनी एवं वितरण कंपनियों में कार्यरत सभी ट्रेड यूनियन एवं एसोसिएशन द्वारा दिनांक 01.10.2020 को बैठक कर केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रदेशों की वितरण कंपनियों का निजीकरण करने हेतु 20 सितम्बर को जारी स्टैंडर्ड बिडीग डॉक्यूमेंट के द्वारा का निजीकरण की प्रक्रिया का विरोध करने हेतु ” मध्य प्रदेश विद्युत निजीकरण विरोधी संयुक्त मोर्चा ” का गठन किया गया है । जिसमें यूनाइटेड फोरम के सभी सहयोगी संगठन के साथ पावर इंजिनीयर एसोसिएशन भी सम्मिलित हुआ है । केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश की वितरण कंपनियों के निजीकरण एवं उत्तरप्रदेश में निजीकरण के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन पर दमनकारी नीतियां अपनाने के विरोध में संयुक्त मोर्चा द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 05.10.2020 को निजीकरण का विरोध करने एवं उत्तर प्रदेश कर्मचारी संयुक्त समिति के समर्थन में मध्यप्रदेश में काली पट्टी लगाकर , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम सतपुड़ा ताप विद्युत गृह , मध्य प्रदेश पावर जनरेटिग कंपनी लिमिटेड सारनी एवं सभी जिला मुख्यालय में कलेक्टर को ज्ञापन देने एवं साथ पावर हाउस मुख्यालयों पर गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही भोपाल इंदोर जबलपुर ग्वालियर में प्रबंध संचालकों को ज्ञापन सौंपकर विद्युत उधोग के निजीकरण का विरोध किया गया। संयुक्त मोर्चे
के संज्ञान में यह भी आया है कि केंद्र सरकार एवं उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा उत्तरप्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति मोर्चा के दिनांक 05.10.2020 कार्य बहिष्कार को निष्प्रभावी बनाने हेतु सभी प्रदेशों से अभियंताओं / कर्मचारियों को भेजने हेतु अनुरोध किया गया है । इसका भी संयुक्त मोर्चा सख्त विरोध करता है एवं शासन प्रशासन से मांग करता है कि मध्य प्रदेश से किसी भी कर्मचारी / अधिकारी को उत्तरप्रदेश न भेजा जाये । संयुक्त मोर्चा यह भी अनुरोध करता है कि विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण के प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाये । निजीकरण का प्रस्ताव सरकार ने वापस नहीं लिया तो प्रदेश के बिजली कर्मचारी एवं अधिकारी आम उपभोक्ताओं एवं कार्मिको के हितों की रक्षा कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। जिसकी जवाबदारी मध्यप्रदेश शासन की होगी। मुख्य अभियंता सरज चौहान को निजीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपते हुए।इस मौके पर
अभियंता संघ के हिरेश तिवारी, सोनू प्रताप पांडे, डिप्लोमा एसोसिएशन के नितिन भागवत , तकनीकी संघ के । विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के अंबादास सूने , जितेन्द्र वर्मा , फेडरेशन के जी पाटिल , किशोर मालाकार । पावर इन्जीनियर एसोसिएशन के जगदीश साहू , सुभाष नागले , श्याम प्रताप कोरी ओर एस एन सिंह , यशवंत वराठे , पी एस बुन्देला के अतिरिक्त अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।