सारनी। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की कोलगांव पंचायत में पंचायत में महापुरुषों की जयंती मनाई गई।भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि गांधीजी सत्य अहिंसा के सहारे 1947 की आजादी की लड़ाई लड़ी कई बड़े आंदोलन एवं सत्याग्रह आंदोलन किए एवं देश को आजादी दिलाई इस अवसर पर ग्राम पंचायत में उपस्थित गणमान्य नागरिको एव सभी ने शपथ लेकर स्वच्छ जल एवं पॉलीथिन मुक्त भारत हो इस की शपथ ली। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच शिवदयाल उईके, पहलाद सराठे, यशवंत, बबलू, बादल इरपाचे, आनंद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता उईके, एवं आशा कार्यकर्ता शिव शंकर साहू एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।