रानीपुर। पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में गुरुवार को कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी, पूर्व विधायक रामजी लाल उइके,भाजपा जिला उपाघ्यक्ष विशाल बतरा, राजेन्द्र मालवीय,घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो  तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा एवं चौकी प्रभारी रवि शाक्य की उपस्थिति में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडलों के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन से मिली गाइडलाइन के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई एवं सुझाव मांगे गए बैठक में मुख्य रूप से आयोजन के पूर्व मंडलों को अनुमति लेने की बाध्यता आरती में 30 से ज्यादा लोगों के उपस्थित ना होने की हिदायत एवं शाम 6:00 बजे तक विसर्जन जैसे सुझाव प्राप्त हुए भाजपा नेता विशाल बत्रा द्वारा सारणी पाथाखेड़ा क्षेत्र के मंडलों की दुर्गा प्रतिमा को घोड़ाडोंगरी की नदियों में विसर्जन के लिए लाने पर प्रतिबंधित लगाए जाने का सुझाव दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मेहताे द्वारा मंडलों को मास्क की अनिवार्यता पर एवं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जागरूकता लाने के लिए मंडलों में विशेष कार्य किए जाने की बात रखी। तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने कहां की सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों में 100 से ज्यादा की लोगों की उपस्थिति ना हो किसी भी तरह के सामूहिक आयोजन की परमिशन लिया जाना अनिवार्य होगा। विधायक ब्रह्मा भलावी द्वारा सभी को शांतिपूर्ण तरीके से एवं सावधानी के साथ दुर्गा उत्सव मनाने की अपील की उन्होंने चल समारोह झांकियों मैं सिर्फ 10 लोगों की उपस्थिति बात रखी। चौकी प्रभारी द्वारा मंडलों के दो सदस्यों को कोविड-19 के लिए जागरूकता लाने हेतु नियुक्त किया जाएगा जो इन पर नजर रखेंगे कार्यक्रम में दीपक उईके,प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी,आभाष मिश्रा,विकास सोनी,तोषण गवांडे,आशीष यादव,आशीष वागद्रे, सुरेंद्र राजपूत मनजीत खनूजा अनंत महतो आभाष मिश्रा नंदकिशोर उईके सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *