सारनी। सिविल अभियंता शोभापुर डिविजन वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र को खान मजदूर संघ के राकेश वाईकर ने पत्र से अवगत कराते हुए बगडोना कालोनी में कंपनी के आवासों के सेफ्टी टैंक,एवं चेम्बर पूरी तरह क्षतिग्रस्त बंद पड़े है, जिससे मलबा सीधे नाली में जा रहा है जिसके कारण
कालोनी वासियों को बंदबू का सामना करना पड़ रहा है साथ ही बिमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। कालोनी का कल्याण समिति एवं सिविल विभाग ।द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आपके समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है लेकिन अभी तक बगडोना कॉलोनी की समस्या का निराकरण नही हो सका जिससे कर्मचारियों रहवासियों मे अत्यन्त रोष व्याप्त है। संघ  अनुरोध करता है कि इस समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करें ताकि कॉलोनी वासियों को बदबू का सामना ना करना पड़े।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *