• भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में किए मिष्ठान वितरण

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारणी में में बाबरी विध्वंस के सभी 32 आरोपियों को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दोषमुक्त घोषित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाएं।
इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती,कल्याण सिह,विनय कटियार एवं अन्य नेताओं के ऊपर बाबरी विध्वंस के मामले के प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन था जिस पर सभी पक्षों की सुनवाई उपरांत सर्वोच्च न्यायालय ने सभी 32 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है, जिससे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले को समाज के हर वर्ग को स्वीकार करना चाहिए और यह एक ऐतिहासिक निर्णय है ।भाजपा मड़ल महामंत्री किशोर बरदे ने कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा की यह राजनीति से प्रेरित था यह मामला दोषमुक्त होने से न्याय की जीत हुई।  इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री किशोर बरदे पार्षद रेवा शशंकर मगरदे, रमेश पवार, विनय मदने, शिबू सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *