सारनी। विधुत नगरी सारनी व कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में चिकित्सा कार्य की व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन हेतु बैतूल मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आमला सारनी क्षेत्र के विधायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे के अथक प्रयासो से डॉ विजय पाल सिंह को संविदा चिकित्सा अधिकारी के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटाखेड़ा सारनी विकासखंड घोड़ाडोंगरी में पदस्थ किया है। इसके पूर्व डॉ विजयपाल सिंह संविदा चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाबरी विकासखंड शाहपुर में पदस्थ थे उनकी पदस्थापना से नगर पालिका क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा व्यवस्थाओं के संचालन में निश्चित रूप से सुधार आने की संभावना है। जिस तरह विधुत नगरी सारनी, कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है उससे डॉक्टर विजय पाल सिंह के लिए यह क्षेत्र निश्चित रूप से चुनौती भरा रहेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *