सारनी। मुख्यचिकित्सा अधिकारी क्षेत्रीय चिकित्सालय पाथाखेड़ा क्षेत्र से बाहर रेफर मरीजों का कोरोना टेस्ट कर रिर्पोट देने के सम्बन्ध मे क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्यो ने वेकोली चिकित्सालय से वर्तमान समय मे क्षेत्र से बाहर रेफर होने वाले मरीज़ो को संबंधित शहर के कम्पनी के पेनल हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती के पूर्व कोरोना टेस्ट किया जाता है यदि रिपोर्ट पॉज़िटिव आती है तो उन्हें ईलाज के लिए मना कर वापस कर दिया जाता है, जिससे मरीज़ और उनके परिजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही कम्पनी द्वारा भेजी गई एम्बुलेन्स का व्यय भी व्यर्थ होता है, जिससे कम्पनी को आर्थिक नुकसान होता है इस अभाव में कुछ कर्मचारी एवं उनके आश्रितों की मृत्यु भी हो चुकी है,जो कि दुख का विषय है।
इससे पहले भी कल्याण समिति ने 2 माह पहले वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड प्रबंधक  को पत्र प्रेषित किया गया था जिस पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित कि गई थी लेकिन अभी तक उस पत्र  का समाधान नहीं हुआ क्षेत्रीय चिकित्सालय में कोरोना जांच की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे पाथाखेड़ा क्षेत्र के समस्त कर्मचारियों मे अत्यंत रोष व्याप्त है। समिति के ओर से सभी  श्रमिकों के लिए कल्याण समिति मांग करती है की क्षेत्रीय चिकित्सालय में कोरोना जांच की व्यवस्था शीघ्र की जाए ज्ञापन सौंपते समय क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य डीके भादे , राकेश वाईकर, मनीष सिंह ठाकुर, जगदीश डिगरसे उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *