रानीपुर। ग्राम पंचायत रतनपुर के अंतर्गत आने वाले शोभापुर ग्राम में मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया एवं ग्राम सरपंच विजय लाल धुर्वे द्वारा मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण ग्रामीणों को किया गया एवं ग्रामीणों को मच्छरदानी से होने वाले फायदों के बारे में भी अवगत कराया गया सरपंच ने कहा कि ग्रामीणों को मिली मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए जिससे मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके और कहा कि अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें बारिश में जमा हुए पानी को साफ करें वह कहीं तालाब जैसी स्थिति हो उसमें मिट्टी का तेल या जला हुआ आईल डालें जिससे मच्छर पनप नहीं पाएंगे तो हम स्वयं भी बीमारी से बचेंगे और परिवार सहित गांव वालों को भी गंभीर होने वाले मलेरिया जैसी बीमारी से बचाया जा सकेगा। इस कार्यक्रम में सरपंच विजय लाल धुर्वे ए एन एम कार्यकर्ता शारदा टेकाम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुणवंती कर छले एवं भाजपा युवा नेता नीलेश बार से हेमराज बारसे नेहरू वार से शहीद आधा सैकड़ा ग्रामीण उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *