- एक स्कूटी और दो मोबाइल किये बरामद किए
घोड़ाडोंगरी। बैतूल जिले के थाना सारणी क्षेत्र के घोडाडोंगरी रेलवे कालोनी निवासी प्रणव झाड़े पिता श्री गजेन्द्र झाड़े उम्र 25 वर्ष द्वारा दिनांक 17/07/2020 को पुलिस चौकी घोडाडोंगरी मे उपस्थित होकर दिनांक 16 – 17 जुलाई की मध्य रात्रि मे किसी अज्ञात चोर के द्वारा रात्रि मे खिड़की का सरिया खींच कर घर मे घुसकर घर मे से दो एन्ड्राइड मोबाइल एवं सुजुकी एक्सेस स्कूटी क्रमांक MP48MW4034 की चोरी कर ले जाने संबंधी रिपोर्ट कराई गई थी।जिससे थाना सारणी मे अपराध क्रमांक 303/20 धारा 457 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
प्रकरण मे चोरी गए मोबाइल फोन के संबंध मे साइबर सेल बैतूल से जानकारी प्राप्त कर चोरी गए मोबाईल का लोकेशन की जानकारी प्राप्त की गई।जिससे संदेही व्यक्ति का नाम पता मालूम चल पाया। उक्त संदेही व्यक्ति की तलाश टावर लोकेशन के आधार पर थाना लावाघोगरी जिला छिंदवाड़ा क्षेत्र मे की गई। जहां परिजनों द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नही दी गई।दिनांक 25/09/2020 को मुखबिर द्वारा प्राप्त सुचना पर घोडाडोंगरी रेलवे कालोनी से उक्त संदिग्ध व्यक्ति उमेश पिता नानूलाल विश्वकर्मा को अवैघ हथियार एक लोहे के छुरे के साथ हिरासम मे लिया गया।
जिसके द्वारा चोरी के संबंध मे पूछताछ करने पर संदेही उमेश उर्फ मिर्ची विश्वकर्मा द्वारा दिनांक 16-17 जुलाई की रात्रि मे रेलवे कालोनी घोडाडोंगरी के रेलवे क्वाटर से चोरी करना स्वीकार किया गया। चोरी की गई एक सुजुकी कम्पनी की स्कूटी कीमती 75000/-, एक एमआई कन्पनी का मोबाईल 8000/- और एक वन प्लस कन्पनी का एन्ड्राइड मोबाइल किमती 35000/- रुपये का कुल कीमती सामान 118000/- रुपये का आरोपी उमेश उर्फ मिर्ची के घर बाजार मोहल्ला सारणी से जप्त किया गया।
आरोपी उमेश उर्फ मिर्ची को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं। उक्त शातिर चोर के संबंध मे जिले के सभी थानों से रिकार्ड प्राप्त किया गया उक्त आरोपी उमेश उर्फ मिर्ची के विरुद्ध जिले के अलग अलग थानों मे कुल 09 अपराध पंजीबद्ध है। जिसमे से 07 अपराध नकबजनी/ चोरी के हैं।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सारणी महेंद्र सिंह चौहान, चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी रवि शाक्य, सउनि बी डी मिश्रा, प्र.आर. मोहन सिंह ठाकुर, प्र.आर रामसुमेर, आरक्षक कैलाश, मुकेश, विकास, संजेश, साइबर टीम बैतूल की मुख्य भूमिका रही।
7 वर्षों से कर रहा है अपराध
जिस चोर को घोड़ाडोंगरी पुलिस ने पकड़ा है वह कोई साधारण अपराधी नही है। छिंदवाड़ा ओर बैतूल जिले में इस अपराधी के नाम से 10 अपराध दर्ज है। 2013 से यह आरोपी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। चौकी प्रभारी रवि शाक्य ने बताया आरोपी से पूछताछ जारी है। जिसमे ओर भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।
+ There are no comments
Add yours