रानीपुर। केंद्र की मोदी सरकार कृषि व किसान विरोधी नीतियां लागू कर अन्नदाताओं का गला घोंट रही है। हाल ही में संसद में पारित कृषि विधेयक बिल कृषि जगत को खत्म करने जैसा निर्णय है। इसके खिलाफ घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो की अगुवाई में सैकड़ो किसान एवं कार्यकर्ताओ द्वारा महामहीम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा को सौपा गया । ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र महतो पटेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक से मंडियों के दरवाजे बंद होंगे। उपज का न्यूनतम, समर्थन मूल्य किसानों को नहीं मिलेगा। मंडी में प्रतिस्पर्धा समाप्त होने से किसान को सही दाम नहीं मिलेगा। महतो ने कहा कि इस बार अतिवृष्टि से सोयाबीन फसल नष्ट हुई है, लेकिन शिवराज सरकार न सर्वे करवा रही न मुआवजे की व्यवस्था की है। मंडी में फसल चोरी, अवैध वसूली बढ़ गई है। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो पटेल घोड़ाडोंगरी मंडल मअध्यक्ष अशोक राठौर रानीपुर मंडलम शिवनाथ यादव सोनू खनूजा कृष्णराव खातरकर केवल प्रसाद का हार अमरेश मंडल मनेद्र नाथ मंडल मोरु विश्वास नेताई करअनिल वर्मा विक्रांत महतो सुरेंद्र सिंह राजपूत नंदकिशोर उई के शिवनारायण मर्सकोले बुधराम विश्वकर्मा शुभम साहू ललित वर्मा उमेश राठौर संजय साल्वे मनजीत सिंह खनूजा संतोष उई के सियाराम यादव सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
मोदी सरकार का कृषि विधेयक के खिलाफ घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में घोड़ाडोंगरी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
+ There are no comments
Add yours