सारनी। श्री श्री 1008 मंदिर में आये कोविड-19 के दौर में भी श्रद्धालुओं दर्शन को पंहुच रहे हैं, जिसको देखते हुए आमजन की सुरक्षा हेतु प्रकाश नारायण बारंगे के द्वारा अपने पिता की 12वीं पुण्यतिथि पर सैनिटाइजर स्टैंड भेंट किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बारंगे ने अपने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक डहुआ पिता रामशंकर बारंगे की 12वीं पुण्यतिथि पर अनावश्यक खर्च ना करते हुए सैनिटाइजर स्टैंड भेंट किया। श्री बारंगे ने बताया कि वैसे तो पुण्यतिथि तिथि पर वे प्रत्येक वर्ष कुछ ना कुछ आयोजन करते थे, परंतु इस वर्ष कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनके द्वारा श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव मंदिर में  सैनिटाइजर स्टैंड भेंट किया। उन्होंने बताया कि बाबा मठारदेव मंदिर प्रांगण में सैनिटाइजर स्टैंड होने से दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालु अपने हाथ सैनिटाइज कर सकते हैं। जिससे उनकी सुरक्षा रहेगी। इस दौरान समाजसेवी प्रवीण सोनी , प्रबुद्ध बारंगे ,गुड्डू बडगुजर, मुकेश कवडकर, धनराज यादव, रमेश,एवं बाबा मठारदेव समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *