विजेताओ को किया गया पुरूस्कृत
बैतूल।
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित चित्रकला प्रदर्षनी का समापन रविवार को पुरूस्कार वितरण के साथ किया गया । समापन अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे,जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,वसंत बाबा माकोडे,पूर्व नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रष्मि साहू प्रमुखरूप से उपस्थित थे। पुरूस्कार वितरण समारोह एवं प्रदर्षनी समापन अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री ज्योति धुर्वे ने चित्रकला प्रतियोगिता मेें भाग लेने वाले प्रतिभागियो को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपने चित्रो के माध्यम से शुभाकामनाएं देने की भूरी-भूरी प्रषंसा करते हुए कहा कि अपने प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओ को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत कर अभिनव कार्य किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि कम समय में इतनी अच्छी पेंटिग बनाकर बच्चो ने तारीफ लायक काम किया है। उन्होने कहा कि बच्चो ने अपने चित्रो के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को यादगार बना दिया। 

प्रतियोगिता के परिणाम – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विजय भवन में 70 चित्रो की प्रदर्षनी लगाई गई। इस अवसर पर सभी  प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता तीन वर्गो में संपन्न की गई। प्रथम वर्ग कक्षा 5वीं से 7वीं में डोरी देषमुख प्रथम, शषांक बुंदेला द्वितीय एवं परिधि पडलक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा जिनेषा जैन, वारी पाटनकर,तनिष्का गिरी को सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त हुआ। वर्ग दो कक्षा 8वीं से 12वीं में प्रथम वेदांत अग्रवाल ,द्वतीय वैष्णवी षिवहरे,तृतीय खुषी बेदरकर एवं शैली वर्मा,वाणी हुद्वार ,कनिष्का साहू को सांत्वना पुरूस्कार दिया गया। वर्ग 3 ओपन में प्रथम दिव्यांष साहू, द्वितीय ओम सोनी एवं तृतीय स्नेहा दास एवं मैथ्यू पाल ,क्षितिज शर्मा, तृतीय निमिषा शुक्ला को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी अतिथियो द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के निर्णायको हरिहर ढोमने, महेन्द्र वर्मा, सुधीर मालवी को स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यकम का संचालन प्रख्यात चित्रकार एवं प्रतियोगिता संयोजक श्रेणिक जैन एवं हरिहर ढोमने द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, ममता मालवी, साक्षी सतीजा,ममता यादव, हेमलता मालवी, सुनिता देषमुख, कैलाष धोटे, सावन्या शेषकर, गीतेष बारस्कर, पवन यादव, महेष राठौर सहित प्रतिभागी एवं उनके पालक उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *