मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम हिवरखेड में आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के रूप में सेवा सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा बैतूल के सुरेंद्र गवाड़े जी द्वारा ग्राम के बुजुर्ग युवा साथी एवं माताओं बहनों को मास्क वितरण किया गया। वितरण कर कोरोनावायरस की भयंकर महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी ग्राम जनों को सुझाव दिया गया कि सभी लोग सैनिटाइजर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करते हुए अपने कार्यों को सुचारु रुप से करते रहे।