घोड़ाड़ोगरी। घोड़ाडोंगरी ब्लाक में जयस संगठन के नेतृत्व में गोंडवाना सम्राट के राजा शंकर शाह एवं पुत्र रघुनाथ शाह को मोमबत्ती जलाकर श्रध्दांजलि दिया गया।
जयस संगठन के ब्लाक उपाध्यक्ष बसंत इरपाचे ने बताया कि गोंडवाना सम्राट के अंतिम शासक जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाया और अंग्रेजी शासन को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही गोंडवाना सम्राज्य को बचाने के लिए अपनी आन बान शान कुर्बान कर 18 सितंबर 1857 को आदिवासी समाज के लिए अपना बलिदान दे दिया।
बलिदान दिवस के अवसर पर राजा शंकर शाह एवं पुत्र रघुनाथ शाह की 163 वा बलिदान दिवस घोड़ाडोंगरी के शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दिया गया।
इस अवसर पर जयस संगठन के प्रवक्ता लक्ष्मण नर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश नर्रे, मीडिया प्रभारी सचिन उइके, शिक्षा प्रभारी लक्ष्मण मालवीय, ब्लाक सचिव राकेश, ब्लाक संरक्षक अनिल तुमडाम, चाहत, प्रकाश, ईश्वर, रामप्रसाद, बबीता सलाम,संदीप सलाम, अन्य जयस संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *