रानीपुर। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो के तत्वाधान में स्वर्गीय शेखर पटेल द्वारा निर्मित हनुमान मंदिर में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त  कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से हनुमान मंदिर में किया गया। इससुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर रानीपुर मंडल अध्यक्ष शिवनाथ यादव मदन चौहान सोनू खनूजा कृष्ण राव खातरकर अनिल वर्मा विक्रांत महतो सुरेंद्र सिंह राजपूत नंदकिशोर वीके शिवनारायण मर्सकोले बुधराम विश्वकर्मा शुभम साहू ललित शर्मा उमेश राठौर संजय साल्वे मनजीत सिंह खनूजा संजय अग्रवाल संतोष वीके सियाराम यादवशही त एक सैकड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ता सुंदरकांड के पाठ में उपस्थित थे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि विगत दिनों पूर्व घोड़ाडोंगरी के लाडले विधायक ब्रह्मा भलावी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और भगवान से विनती की गई कि हमारे विधायक शीघ्र ही स्वस्थ होकर हमारे बीच आए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *