- एक दिन पहले किया था बगडोना व्यापारी संघ ने आव्हान, अब हर शनिवार रहेगा लॉक डाउन
सारनी। कोरोना महामारी में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे लेकर हर वर्ग चिंतत हैं। बगडोना व्यापारी संघ ने भी चिंता जताई है। संघ ने हर शनिवार को अब लॉक डाउन रखेगा। पहले शनिवार का लॉक डाउन सफल रहा। जरूरी दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार लॉक डाऊन रहा।
बगडोना व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश बतरा ने बताया कोरोना महामारी अब कम्युनिस्ट में तेजी से फैल रही है। उन्होंने बताया सप्ताह में एक दिन बाजार को भीड़ मुक्त कर इस संक्रमण को काफी हद तक रोका जा सकता है। श्री बतरा ने बताया वैसे तो गुमास्ता एक्ट के तहत प्रत्येक शनिवार को बगडोना बाजार बंद रहता है। लेकिन लॉक डाउन से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए व्यापारी स्वेच्छा से दुकानें खोल रहे थे। मगर लगातार संक्रमण बढ़ने के कारण अब एक दिन के लॉक डाउन का निर्णय व्यापारियों की सहमति से लिया गया। अध्यक्ष राजेश बतरा ने सभी व्यापारियों से प्रत्येक शनिवार के स्वघोषित लॉक डाउन के दौरान दुकानें बंद रखने, सामान्य दिनों में कोरोना महामारी से बचने लागू समस्त नियमों जैसे आपस मे 6 फ़ीट की दूरी रखने, दुकानों में कम भीड़ रखने, सेनेटाइजर व साबुन पानी का उपयोग करने, मास्क को अनिवार्य करने जैसे नियमों का पालन करने का आव्हान किया। प्रमोद दरवाई, मनीष साहू, मिथलेश रघुवंशी, अक्षय जोशी, राजेन्द्र चौरे, राजू साहू, चंदू साहू, गुड्डू धोटे, अनिल सराठे, अशोक मदान, विजय यादव समेत अन्य व्यापारियों ने सहयोग प्रदान किया।