
बैतूल। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने महू में हुए राशन घोटाले में कांग्रेस नेता की संलिप्तता को कांग्रेस की लूट-खसौट करने वाली संस्कृति बताया है। महू में शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मोहन अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यो द्वारा 50 करोड का राशन घोटाला उजागर होने पर अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान गरीबो के राषन की चिंता कर रहे है वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता गरीबो के राशन पर डाका डाल रहे है।
श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही लूट का रहा है। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस के नेताओ ने जनता की चिंता करने के बजाए अपने घर भरने का काम किया। प्रदेश में 15 महिने तक रही कमलनाथ सरकार के राज में भी कांग्रेसियो ने जमकर प्रदेश को लूटा। श्री शुक्ला ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान से मांग की है कि गरीबो की खाने की थाली से निवाला लूटने वाले इन अपराधियो को कडी से कडी सजा दी जाए।