अधिक बारिश होने से सोयाबीन मक्का की फसलों को एवं गोभी टमाटर की सब्जियों को हूआ नुकसान

मुलताई। सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के साथ सब्जी की फसल भी बर्बाद हाे गई है प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम हिवरखेड़एवं आस पास के गांवों में बड़ी मात्रा में किसानों ने मक्का और पत्तागोभी का रोपा तैयार कर खेतों में लगाया था। । लगातार बारिश से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है  हिवरखेड़ रायआमला, मासोद जामगांव सहित आस पास के गाँव में किसान भाइयों ने बताया की पत्तागोभी की पत्तों में लाल दाग आ रहे है जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है । सोयाबीन, मक्का गोभी और टमाटर की फसलों को  बारिश से हुई अधिक खराब नुकसान ज़्यादातर किसानों की मक्का की फैसले बारिश के कारण गिर गई हैं क्षेत्र में अधिक बारिश से सोयाबीन और मक्का की फसल को भी नुकसान हुआ है। सोयाबीन की फसल में फल्ली नहीं लगी है। जिन किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल में फलियां लगी हैं उसमें दाने नहीं भ हैं। मक्का की फसल खेतों में गिर गई है। जनपद सदस्य उर्मिला गवाड़े ने तहसीलदार साहब से गुहार लगाए हैं कि किसानों के फसलों का सर्वे कराकर उन्हें  उचित मुआवजा दिलाया जाए जिससे सोयाबीन और मक्का का उत्पादन प्रभावित हो जाएगा। इसके लिए किसान श्री बुधराव धोटे नारायण धोटे उदय भान गीद महादेव गावंडे मनोहर गांवडे लीलाधर धोटे कौसा बाई धोटे अलकेश झरबड़े पंकज कडू श्री सोनी ने बताया बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours