
घोडाडोंगरी। घोडाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार शाम को एक कोरोना पॉजिटिव डब्ल्यूसीएल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. कर्मचारी की मौत के 30 मिनट बाद डॉक्टर सहित अस्पताल प्रबंधन को कर्मचारी के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. तुरंत ही अस्पताल परिसर को खाली करवा कर उसे सेनीटाइज कराया गया। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में कोरोना से यह तीसरी मौत है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बगडोना निवासी 55 वर्षीय डब्ल्यूसीएल कर्मचारी की शुगर बढ़ने पर परिजन उसे बुधवार दोपहर घोडाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया एवं स्टाफ ने शुगर सहित अन्य जांचे की। इलाज के दौरान अस्पताल में डब्ल्यूसीएल कर्मचारी की मौत हो गई।
मौत के 30 मिनट बाद प्राप्त हुई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट-
मौत के बाद कर्मचारी के परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि कर्मचारी का मंगलवार को बैतूल में कोरोना जांच के लिए सेंपल दिया गया था। इस पर घोड़ाडोंगरी अस्पताल प्रबंधन ने बैतूल जिला अस्पताल से संपर्क किया। 30 मिनट बाद कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी प्राप्त हुई।
अस्पताल में मचा हड़कंप परिसर को खाली कर कराया गया सैनिटाइज-
घोडाडोंगरी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद हड़कंप मच गया। तुरंत ही अस्पताल परिसर से लोगों को बाहर किया गया और अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। वही डॉक्टर सहित कर्मचारियों ने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया है
+ There are no comments
Add yours