वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से पथ विक्रेता हितग्राहियो से संवाद

सारनी। शासन प्रशासन के निर्देशानुसार पी. एम. स्वनिधि  स्ट्रीट वेंडर  पथविक्रेताओं  माननीय प्रधानमंत्री जी एव माननीय मुख्यमंत्री जी ने  फेसबुक लाइव एव एन आई सी बेबकास्ट / वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पथ विक्रेता हितग्राहियों से सवांद किये। जिसे नगर पालिका परिषद सारनी कार्यालय में भी   दिनांक 9/ 9/2020 को सुबह 10 बजे से फेसबुक लाईव बेबकास्ट से सवांद कार्यक्रम में  सारनी नगर के हितग्राहियों को भी सम्मिलित किया गया ।   पी एम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के  हितग्राहियों को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा सीधे हितग्राहियों से फेसबुक लाइव एव एन आई सी बेबकास्ट वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद कर सम्बोधित किये जिसमे शासन की गाइडलाइन के अनुसार  सवांद वीडियो  कॉन्फ्रेंस में 70  हितग्राही सम्मिलित हुए । कार्यक्रम में  श्री सी के मेश्राम जी  मुख्य नगर पालिका अधिकारी , श्रीमती आशा महेंद्र भारती जी  अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारनी , श्री भीम बहादुर थापा जी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारनी, श्री के के भावसार जी  सेनेटरी अधिकारी  कार्यक्रम के नोडल अधिकारी  पी एम स्वनिधि योजना प्रभारी नपा, श्री महेंद्र भारती जी  पूर्व नेता प्रतिपक्ष नपा , श्री रेवाशंकर मगरदे  जी पार्षद नपा , श्रीमती अनिता बेलवंशी  जी पार्षद नपा , की उपस्थिति में कार्यक्रम सारनी नगर पालिका में शुरुआत की गयीं । पी एम स्वनिधि योजनान्तर्गत  सारनी क्षेत्र   पथविक्रेता हितग्राहीयो के आवेदन पंजीयन करने के बाद पात्र हितग्राहियों के ऋण आवेदन बेको को तैयार कर भेजे जा चुके है जिसमे से लगभग 80 प्रतिशत हितग्राहियों के लोन प्रकरण  बेको ने स्वीकत कर ऋण राशि खाते में वितरण करने की प्रकिया भी पूरी की जाकर वितरण कार्य बैंक द्वारा किया जा रहा हैं । गौरतलब हैं कि शेष बचे हितग्राहियों की सम्पूर्ण प्रकिया पूरी कर उन्हें भी  नगर पालिका सारनी व बेको  द्वारा   हितग्राहियों के खाते में लोन राशि वितरण किये जाने की प्रकिया की जा रही हैं । इसमें   एन यू एल एम  शाखा  रामराज यादव, दिलीप भालेकर, रंजीत डोंगरे,राजेश बागद्रे, प्रह्लाद देशमुख, निराकार सागर, संदीप  खादिकर, सद्दाम अंसारी, कर्मचारी एव नगर के पथ विक्रेता गण ओर नगर पालिका के कर्मचारी गण सवांद कार्यक्रम मे मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours