सारनी। सारनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आईटी सेल एवं यूथ कांग्रेस द्वारा हवन पूजन किया। कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति ने बताया की पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे एवं उनका परिवार कोरोना संक्रमित हो गया हैं, जिनका इलाज भोपाल स्थित चिरायु अस्पताल में चल रहा हैं, उनके जल्द स्वस्थ्य होने को लेकर हवन पूजन कर ईश्वर से प्रार्थना की वह जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच आयें। इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के जिला सचिव हेमंत घोटे,हितेश निरापूरे,संदीप पंडोले,गौतम नागले मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *