बैतूल। संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ बैतूल द्वारा अतिथि शिक्षकों की नियमितिकरण की मांग को लेकर शनिवार मुख्यमंत्री के नाम से जिला प्रशासन और भाजपा के जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।संघ के जिला अध्यक्ष केसी पंवार व चिंताराम हारोड़े ने बताया कि अतिथि शिक्षक विगत 13 वर्षो से अल्पवेतन पर शासकीय शालाओं में अध्यापन कार्य कर रहें हैं। वेतन के नाम पर मात्र वर्ग 3 को पांच हजार, वर्ग 2 को सात हजार रूपए, वर्ग 1 को नौ हजार रूपए दिया जा रहा है। वेतन में से भी छुट्टियों को वेतन नहीं मिलता है। प्रमोद जागरे व अब्रान शाह ने बताया कि अतिथि शिक्षक का पद भी स्थाई नहीं होता है। इन 13 वर्षो में आंदोलन, हड़ताल व धरना प्रदर्शन, भुख हड़ताल के माध्यम से मांग की गई परन्तु कोई निष्कर्ष नहीं निकला।मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा और आश्वासन ही देते रहें हैं। अनिल चौकीकर व प्रकाश सूर्यवंशी ने बताया कि हमारी मांगों को ना मानने का खामियाजा प्रदेश सरकार को उपचुनाव में उठाना पड़ेगा। दयानंद साहू व कैलाश पाटिल ने बताया कि अतिथि शिक्षकों को शोषण हो रहा है ऐसे में शिक्षक दिवस मनाना बेमानी लगता है। अतिथि शिक्षकों की मांग पर बबला शुक्ला ने कहा कि वे अतिथि शिक्षकों की बात को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। ज्ञापन सौंपते समय अजाबराव पाटिल, दुर्गेश मनोटे, माधोसिया मन्नासे, खेमराज झरबड़े, आनंद भौंडे, राजेश ठाकरे, बसंत विश्वकर्मा, राजेश बर्डे, विमल चंदेलकर, राजेश चौकीकर, अखलेश सोनपुरे, नारायण हुरमाड़े, राजेन्द्र मालवीय, योगेश वामनकर, विजय डोंगरे, धमेन्द्र साहू, दीपक गोचरे, राजू पंडागरे, आशीष कोकने, मुनीराज हारोड़े मौजूद थे। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *