डिप्टी कलेक्टर के रूप में देखने की अभिलाषा से जनपद परिवार ने “सीईओ बावरिया” को दी विदाई

Estimated read time 1 min read

आमला। जनपद पंचायत आमला 25 नवंबर 2029 को जनपद सीईओ के पद पर पदस्थ हुए युवा सीईओ श्री संस्कार बावरिया जी जनपद में 21 वे क्रम के रूप में पदभार ग्रहण किया। वर्तमान में उनका स्थानांतरण प्रशासनिक प्रशिक्षण केंद्र राऊ इंदौर में हुआ है। जनपद पंचायत आमला परिवार, जिसमें सचिव संगठन रोजगार सहायक संगठन एवं जनपद स्टाफ के द्वारा विदाई समारोह का कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2020 को आमला का सबसे मनोरम मनमोहक सतपुड़ा की धनी वादियों से सुसज्जित स्थल वन ग्राम लादी में रखा गया, कार्यक्रम में मुख्यत श्री सीएल चनाप अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुलताई  वर्तमान डिप्टी कलेक्टर बेतूल भी उपस्थित रहे जनपद पंचायत आमला परिवार द्वारा उन्हें भी विदाई कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक बनाकर विदाई दी क्योंकि एसडीएम के रूप में श्री चनाप जी का कार्यकाल पूरे अनुविभाग के लिए “सौहार्दपूर्ण” रहा !पूरे कोरोनावायरस समय काल में उनके द्वारा पूरे अनुविभाग के कर्मचारियों को सतत मॉनिटरिंग की हिदायत प्रदाय की जाती रहीं थी,।
श्री संस्कार बावरिया जी का जनपद आमला में लगभग 10 माह का अल्पकाल का समय जनपद क्षेत्र के लिए दिया जिसमें 6 माह कोविड-19 कोरोना की सतत मॉनिटरिंग रही, बावरिया जी के कार्यकाल में कई अभूतपूर्व कार्य हुए जिसमें जनपद पंचायत आमला अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंडर खापा मैं निर्मित गौशाला जो जिले में प्रथम स्थान पर रही जिसका निर्माण से लेकर सु प्रारंभ तक की पूरी मॉनिटरिंग श्री बावरियाजी के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व में क्रियान्वित हुई है, जनपद पंचायत में जानकारी के मुताबिक सीएम हेल्पलाइन का अंबार जैसा लग गया था जो पूरे मध्यप्रदेश में रेड जोन की जनपद में सीएम हेल्पलाइन में शामिल हो गई थी जिसे अपने दिन रात व कुशल नेतृत्व के कारण जनपद पंचायत की शिकायतों को कम की गई। शिकवा शिकायतों के दौर में साहसिक निर्णय लेने की क्षमता का प्रर्दशित हुई, ग्राम पंचायत सोमलापुर के निर्माण एजेंसी पर लगभग 5.60 लाख की रिकवरी जैसा कृत्य भी किया गया,। नगर पालिका क्षेत्र में जनपद पंचायत द्वारा निर्मित जनपद पंचायत की 23 दुकानों की जांच की कठिन कार्यवाही का साहस भी इनके द्वारा किया गया।

प्रशासनिक से अधिक मानवतावादी साबित हुए बावरिया जी

जनपद पंचायत आमला में प्रशासनिक सेवा में प्रथम पदस्थापना के रूप में जनपद पंचायत सीईओ की कुर्सी पर पदभार ग्रहण करते ही इनके द्वारा कई मानवतावादी निर्णय लिए गए जिसमें जनपद परिवार के किसी भी सदस्य पर आर्थिक संकट हो या छुट्टी स्वीकृत करने की स्थिति हो सदैव मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इनके द्वारा प्रशासनिक कार्य संपादित किया जनपद के सबसे छोटे कर्मचारी रोजगार सहायक आर्थिक संकट से जूझने पर पूरे जनपद परिवार मैं नेतृत्व कर संबंधित को आर्थिक सहायता पहुंचाई गई जिससे वह बीमारी से स्वस्थ होकर आज अपने ग्राम पंचायत में सेवाएं दे रहे हैं, उसके बाद कोविड-19 कोरोना योद्धा में ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के जनपद व ग्राम पंचायत के कर्मचारी सचिव रोजगार सहायक तक को शामिल किए जाने हेतु पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम सीईओ के रूप में शासन को पत्राचार किया और उसका परिणाम सुखद प्राप्त हुआ मध्यप्रदेश शासन ने ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के कर्मचारियों को भी कोरोना योद्धा बीमा 50 लाख की सहायता किस श्रेणी में शामिल किया गया। संविदा अधिकारी कर्मचारियों के मामले में संविदा मनरेगा ऑपरेटर स्वर्गीय श्रीमती सविता सोमकुवर की प्रसव काल के उपरांत दुखद मृत्यु हुई उनके परिवार को सहायता की गई और मध्यप्रदेश शासन को संविदा कर्मचारियों के लिए अनुकंपा मृत्यु सहायता के लिए पत्राचार किया गया यह भी साहसी कदम इन्होंने उठाया।

सचिव संगठन के अध्यक्ष श्री राजेंद्र गंगा रे ने बताया कि जनपद पंचायत आमला के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को एक परिवार की भांति मुखिया बतौर अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले उनके पूरे सेवाकाल में प्रथम अधिकारी श्री बावरिया जी हुए।
रोजगार सहायक संगठन के अध्यक्ष श्री किशन सिंह परमार ने कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में श्री बावरिया जी के लिए कहा कि पूरा जनपद आमला परिवार आपको डिप्टी कलेक्टर के रूप में देखने के लिए उत्सुक है सभी अधिकारी कर्मचारी जनपद परिवार आमला ने मां रेणुका के छायाचित्र भेंट दोनों अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर बैतूल श्री चनाप जी, एवं बावरिया जी को की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उक्त दोनों अधिकारियों के अलावा जनपद पंचायत आमला मैं अल्प समय काल के लिए प्रभारी सीईओ रहे मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुलताई श्री मनीष सेंडे,वन परिक्षेत्र के रेंजर , सरपंच संघ के पदाधिकारी ग्राम पंचायत बोरी खुर्द  सरपंच वरिष्ठ भाजपा नेता हरि यादव , ग्राम पंचायत लादी सरपंच, सचिव संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गंगा रे, रोजगार सहायक संगठन के अध्यक्ष किशन सिंह परमार, जनपद स्टॉप खंड पंचायत अधिकारी एसआर नागले, ब्लॉक समन्वयक विमल बछले, केआर डोंगरे, सब इंजीनियर मिश्रा, गजेंद्र कवड़े,इंदौरकर,सरवन मर्सकोले, शिव राम साहू, चेतन साहू,रुसीलाल यादव, सुरेन्द्र बिहारे, एवं अन्य सभी सचिव रोजगार सहायक कार्यक्रम में शामिल होकर दोनों मृदुभाषी अधिकारियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई कार्यक्रम संपन्न किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours