- जिले की नवागत एसपी ने शहर की कानून व्यवस्था एवं सौहार्द की मिसाल रहा थाना

सारनी। गणेशजी एवं ताजिये विसजर्न को नियमो अनुसार सबने मिलकर काम किया। नए थाने का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति पर चर्चा की। थाना सारनी के निरीक्षण पर पंहुची एसपी सीमाला प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। इस मौके पर एसडीओपी अभयराम चौधरी, टीआई महेंद्र सिंह,भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भगवान जावरे, मण्डल अध्यक्ष सुधाचन्द्रा, सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय, कालीमाई व्यापारी संघ अध्यक्ष रमेश हरोडे,कोषाध्यक्ष प्रकाश शिवहरे,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,अंजुमन कमेटी महासचिव अब्दुल रहमान,पाथाखेड़ा अंजुमन कमेटी अध्यक्ष शमीम खान सहित अन्य गण्यमान्य नागरिक मौजूद थे। एसपी ने सारनी पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतोष जाहिर किया है। खदानों पर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चोपना पुलिस को सक्रिय किया जाएगा। उन्होने कहा कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के संगवारी एवं आत्म हत्या की घटनाओं को रोकने के लिए आसपास नवाचार शुरू किया है। शहर में सीसी कैमरे लगाने एवं सोसल मीडिया पर ध्यान रखने के लिए समिति बनाने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर
भाजपा नेता रंजीत सिंह ने कहा कि रोजगार के लिए दो कोयला खदाने खोलने एवं 660 यूनिट की इकाई लगाने की दिशा में सांसद एवं विधायक ने सीएम से चर्चा की है। स्वास्थ्य सुविधा की दिशा में पहल की जा रही है। एसपी ने ताजिये एवं गणेश जी विसर्जन के बारे में जानकारी ली। नवागत एसपी सीमाला प्रसाद का पहली बार सारनी पँहुचने पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर संम्मान किया।
+ There are no comments
Add yours