नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लागू पूर्णबंदी (लॉकडाउन) के बीच कमजोर और गरीब तबकों की मदद के लिए जारी राहत पैकेज की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह समाज के कमजोर और गरीब वर्ग को तत्काल राहत पहुंचाने का काम करेगा।

सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से वित्त मंत्री ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों से निपटने के लिए आज 1.70 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। यह पैकेज समाज के कमजोर और गरीब वर्ग को तत्काल राहत पहुँचाने का काम करेगा।

प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण योजना केंद्र सरकार द्वारा सही समय पर लिया गया निर्णय है। इससे क़रीब 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 5 किलो गेहूं, 5 किलो चावल के साथ-साथ एक किलो दाल भी अगले 3 महीने तक मिलेगी। सरकार किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने देगी।’

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देश में 14 अप्रैल तक पूर्णबंदी (लॉकडाउन) लागू किया है। पूर्णबंदी के दौरान आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों का ख्याल रखते हुए केंद्र सरकार ने देश के ग़रीबों के लिए इस संकट की घड़ी में बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *