• कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नागपुर के निजी नर्सिंग होम में चल रहा था उपचार

आठनेर। नगर परिषद सीएमओ शेख  अख्तर का  शुक्रवार को नागपुर स्थित निजी नर्सिंग होम में निधन हो गया। नगर परिषद सीएमओ की 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद नागपुर के निजी नर्सिंग होम में उनका उपचार चल रहा था लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट थे। शुक्रवार के दिन आठनेर नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ रमन बागड़े ने सीएमओ के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सीएमओ शेख अख्तर का निधन हो गया । इसके पुर्व भैंसदेही सीएमओ का भी निधन हो गया था। आठनेर नगर में तीसरे कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। सीएमओ के निधन पर नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर  नगर के पार्षदगण तहसीलदार थाना प्रभारी बीएमो पत्रकारो ने श्रद्धांजलि दी है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *