• पीला मोजेक नामक बीमारी से किसान चिंतित, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

आठनेर। क्षेत्र में इन दिनों हुईअधिक बारिश से किसानों कि सोयाबीन मूंगफल्ली की फसलें खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान का भय सताने लगा है इन दिनों किसानों के खेत में सोयाबीन की और मूंगफली की फसलों में पीला मोजेक नामक बीमारी से फसलें खराब हो रही है जिसने किसानों के सामने चिंता खड़ी कर दी है फसलों का सर्वे और मुआवजे की मांग को लेकर लगातार क्षेत्र के किसान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगा रहे हैं और अधिकारियों को ज्ञापन सौपने का दौर चालू है।
भाजपा नेता जनपद सदस्य तरुण साकरे ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार अंथोनीया इक्का को ज्ञापन सौंपा जिसमे भाजपा नेता अधिवक्ता विजय गायकवाड़ विशाल पिपरौले प्रकाश आवठे उपस्तिथ थे , जप सदस्य तरुण साकरे ने क्षेत्र के ग्राम हिवरा सांवगी धामोरी धनोरा धनोरी जावरा गुनखेड़ सातनेर सहित आसपास के क्षेत्र में पीला मोजक नामक बीमारी से सोयाबीन और मूंगफली की फसलें खराब होने की जानकारी तहसीलदार मेडम को देते हुए शीघ्र किसानों की फसलों का सर्वे करवा कर उन्हें आर्थिक मदद मुआवजा दिलवाने की बात कही तो वही गुरुवार क्षेत्र के आसपास के गांव के किसान भी सोयाबीन की फसलों के खराब होने और सर्वे मौजा की मांग को लिए ख़राब सोयाबीन की फसल लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे जिन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अपनी सारी परेशानी बताएं। जिस पर तहसीलदार अंथोनीया इक्का ने भी तत्परता दिखाते हुए कहा कि शीघ्र से शीघ्र किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सर्वे का कार्य प्रारंभ किया जाएगा प्रशासनिक स्तर पर जो भी किसानों की मदद संभव होगी उसे करने का विश्वास दिलाया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *